फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को चेतना एक अध्यापक ही दे सकता है: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। साधन संपन्न व्यक्ति समाज में विकृति पैदा करता है परंतु समाज को चेतना एक अध्यापक ही दे सकता है। समाज को संतों से भी ज्यादा विश्वास एक अध्यापक पर है तभी तो अपने बच्चों को अध्यापकों के यहां पढ़ने भेजते हैं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने खपड़िया बाबा आश्रम पर शिक्षा क्षेत्र बैरिया और मुरलीछपरा के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के सम्मान समारोह में रविवार को कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यदि चाणक्य की साधना नहीं होती तो चंद्रगुप्त मौर्य नहीं होते। यदि विश्वामित्र की साधना नहीं होती तो अत्याचार का अंत करने वाले राम नहीं होते। द्रोणाचार्य की साधना नहीं होती तो महाभारत का नायक अर्जुन नहीं होता। प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक अपने को न समझें। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं कि वर्तमान में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर गिर चुका है और आप लोगों ने आगे आकर इसे संभाला है। मैं विधायक रहूं या न रहूं परंतु बैरिया विधानसभा में लूट की छूट नहीं दूंगा। तहसील पर वरासत में वसूली हो या चौकी चांद दियर की वसूली हो मैंने बंद कराया है। बताया कि नौ मई के दिन सामूहिक विवाह का आयोजन खपड़िया बाबा आश्रम पर होगा। मौके पर ओंकार तिवारी, अशोक सिंह, दिनेश सिंह, श्याम नारायण सिंह, राघवेंद्र मिश्र, आनंद श्रीवास्तव आदि रहे। अध्यक्षता नागेंद्र सिंह और संचालन रविकांत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें