फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव में ही है भाग्य पलटने की क्षमता: पं. प्रदीप मिश्रा

विज्ञापन
बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में चल रहे ​शिवपुराण की कथा के दौरान व्यासपीठ का आरती राज्यसभा के
विज्ञापन
बलिया। अटूट गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव पर अटूट विश्वास इंसान का भाग्य पलट सकता है और जीवन को सुखी व वैभवशाली बना सकता है। प्रवचन में दौरान भक्ति की ये बातें कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने कहीं।
विज्ञापन

बाबा बालखंडी नाथ धाम (दिउली) में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के संयोजन में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अटूट गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव पर अटूट विश्वास इंसान का भाग्य पलट सकता है और जीवन को सुखी व वैभवशाली बना सकता है। उन्होंने कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही ऐसी है, जिसमें महादेव को एक लोटा जल अर्पित करने का सौभाग्य मिलता है।
कथा के दौरान पंडित मिश्रा ने दक्षिणामूर्ति स्वरूप, उपमन्यु ऋषि और पशुपति व्रत के प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उपमन्यु ऋषि के निर्देश पर पशुपति व्रत कर संतान सुख प्राप्त किया था। कथा के समापन पर भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि के विवाह प्रसंग का जीवंत मंचन किया गया। इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित कई मंत्रियों व राजनेताओं ने भगवान शिव की महाआरती कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें