फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लेखपाल पर 4.72 लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पत्नी के इलाज के लिए जमीन बेचने वाले नरेंद्र प्रसाद ने रसड़ा तहसील में तैनात एक लेखपाल पर जमीन खरीदने के बाद पूरी धनराशि न देने और बकाया रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी नरेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी गंभीर रूप से बीमार थीं और वाराणसी के एक अस्पताल में उनका ऑपरेशन होना था। इलाज के लिए तत्काल धन की आवश्यकता पड़ने पर अपनी जमीन बेचने का निर्णय लिया। पीड़ित के अनुसार रसड़ा तहसील में तैनात एक लेखपाल ने जमीन 9 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया। 21 मार्च 2023 को जमीन का बैनामा भी करा लिया गया। नरेंद्र प्रसाद का आरोप है कि सरकारी कर्मचारी होने का हवाला देकर रजिस्ट्री में वास्तविक कीमत से कम राशि दर्ज कराई गई और शेष रकम तीन महीने के भीतर देने का आश्वासन दिया गया था।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि किस्तों में कुल 4.28 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं, जबकि 4.72 लाख रुपये नहीं मिले। शेष धनराशि मांगने के लिए लेखपाल के घर पहुंचे तो इन्कार कर दिया गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि लेखपाल ने दोबारा रुपये मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मामले में नरेंद्र प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक बलिया को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने, बकाया धनराशि दिलाने तथा दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें