फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 30 गांवों में केवल चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति, 50 बार ट्रिपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। हालात इतनी खराब है कि 18 घंटे के बजाय 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। लेकिन 50 बार से ज्यादा ट्रिपिंगकी समस्या रहती है।
विज्ञापन

गड़वार फीडर से जुड़े लगभग 30 गांव से अधिक 20000 से अधिक आबादी इन दोनों बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से पूरी रात चैन की निद्रा नहीं सो पा रही हैं। यही नहीं ग्रामीणों की ओर से शिकायत करने पर संबंधित लाइनमैन कभी जनपद स्तर पर फाल्ट की बात करते हैं तो कभी ग्रामीण स्तर पर फाल्ट होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते है। इस संबंध में जेई विपिन सिंह का कहना है कि मेन सप्लाई तो चालू है। पूरे दिन में 6 घंटे आपूर्ति करने का आदेश है, लेकिन तकनीकी फाॅल्ट की वजह से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली नहीं रहने से लोगाें को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई इलाकाें में बिजली नहीं रहने से पेयजल की आपूर्ति की दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें