फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 12 वार्डों में चला तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद के इओ नगर पालिका सुभाष कुमार के निर्देशानुसार आगामी संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय घास सफाई का विशेष अभियान शुरु किया। सड़को और नालियों के किनारे उग आए घास व झाड़ की सफाई के किया गया। बरसात में सड़कों और नाले-नालियों के किनारे घास और झाड़ उग जाती है।जिसमें तरह-तरह के कीट पतंगे व मच्छर पनपते रहते हैं। इन मच्छरों के कारण अनेक संचारी रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि आगामी संचारी रोग अभियान के दृष्टिगत नगर के सभी 25 वार्डों में नगर पालिका की ओर से तीन दिवसीय विशेष घास सफाई अभियान शुरु किया गया है। वार्ड नं. 12 में कुंवर सिंह चौराहा से एनसीसी वाले रोड पर 30 सफाई कर्मचारियों को लगाकर रोड के पास एवं नाले के पास गए घास एवं झाड़ियों को कटवाया गया। साथ ही वार्ड नं. 3 काजीपुरा, वार्ड नं. 18 जापलीनगंज, वार्ड नं. 11 बेदुआ सहित 12 वार्डों में पहले दिन अभियान चलाया गया। अभियान में पंकज कुमार, पर्यवेक्षक शंकर एवं अरविंद सफाई सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें