फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर विधानसभा में एक मॉडल और एक महिला बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मतदान में आधी आबादी के साथ ही अन्य मतदाताओं की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आयोग के निर्देश पर हर विधानसभा क्षेत्र में महिला बूथ बनेगा। यहां महिलाएं ही वोट डाल सकेंगी। बूथ पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम द्वितीय व तृतीय संग चतुर्थ श्रेणी कर्मी सभी महिलाएं होंगी। सुरक्षा के लिए भी महिला जवान तैनात होंगी। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा में एक माडल बूथ बनाया जाएगा। इसके लिए बूथों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से हर विस क्षेत्र में चिह्नित मतदान केंद्र के एक बूथ को बतौर महिला बूथ के रूप में तैयार किया जाएगा। यहां पिंक बूथ की तर्ज पर पोलिंग बूथों की पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी व अन्य कार्मिक महिलाएं ही रहेंगी। एक पोलिंग बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी समेत चार कार्मिक होते हैं। महिला सशक्तिकरण के तहत वूमन मैनेज्ड पोलिंग बूथ बनवाए जा रहे हैं। इन बूथों पर महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रों से बूथों की सूची मांग ली गई है।
मॉडल बूथ पर होगी बैठने और पेयजल की व्यवस्था
इसी तरह प्रत्येक विधानसभा में एक मॉडल पोलिग बूथ भी बनाए जाएंगे। इन बूथों पर वोटरों के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था होगी। इन बूथों पर पहुंचने वाले प्रत्येक वोटर का स्टाफ की ओर से स्वागत किया जाएगा। चिन्हित मॉडल मतदान केंद्रों को मतदान के दिन आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसे सेल्फी प्वाइंट के तरीके से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनेंगे महिला बूथ
बेल्थरारोड-कंपोजिट विद्यालय सीयर
रसड़ा-अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज
सिकंदरपुर-कंपोजिट उप्रावि करमौता (पूर्वी)
फेफना-प्राथमिक पाठशाला बनरही
बलिया नगर-टाउन इंटर कालेज बलिया
बांसडीह-प्राथमिक विद्यालय देवडीह
बैरिया-प्राथमिक पाठशाला जगदेवा
यहां बनेंगे माडल बूथ
बेल्थरारोड-गांधी मेमोरियल एएम इंटर कालेज
रसड़ा-कंपोजिट विद्यालय रसड़ा
सिकंदरपुर-कंपोजिट उप्रावि सिकंदरपुर (डांकबंगले के पास)
फेफना-प्राथमिक पाठशाला मिड्ढा
बलिया नगर-ईएमपीएस देवकली (पू.)
बांसडीह-कंपोजिट विद्यालय मुड़ीयारी
बैरिया-कंपोजिट विद्यालय बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें