फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक लाख लोगों ने दी विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र युकेश सिंह को सांत्वना देती वृद्ध महिला। जागरूक पाठक
विज्ञापन
इंदरपुर। रसड़ा के पूर्व बसपा विधायक स्व. उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि देने बुधवार को खनवर स्थित आवास पर करीब एक लाख लोग पहुंचे। उनके बेटे यूकेश सिंह के अनुसार करीब एक लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी। सुबह नाै बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धांजलि देने और तेरहवीं का प्रसाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। खास से लेकर आम जनता तक, सभी ने पंक्तिबद्ध होकर अपने प्रिय नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल पूरी तरह गमगीन था। हर शख्स की आंखें नम थीं। सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। आम जनता से लेकर हर दल के जनप्रतिनिधि पहुंच कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।
विज्ञापन

सुबह होते ही खनवर के रास्तों पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ शुरू हो गई थी। गांव-गांव से लोग बसों, ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से पहुंचे। श्रद्धांजलि देने वालों में महिलाएं सबसे आगे रहीं। पूरी व्यवस्था की देखरेकख विधायक के बेटे यूकेश सिंह और उनके भाई रमेश सिंह ने की।श्रद्धांजलि सभा में भी दिखी उनकी कमी : बुधवार को खनवर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी लाखों लोग पहुंचे थे। भीड़ अनुशासित रही, व्यवस्था बनी रही लेकिन इस बार भीड़ को नियंत्रित करने वाला माइक और वह चेहरा नहीं था। लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई कह रहा था विधायक होते तो भीड़ और भी बेहतर तरीके से मैनेज हो जाती। उनकी कमी हर जगह खल रही है। उमाशंकर सिंह ने साबित किया था कि जननेता सिर्फ भाषण नहीं देता, भीड़ को परिवार की तरह संभालना भी जानता है।
3 किमी पहले लगा बैरियर
इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए खनवर से करीब 3 किलोमीटर पहले नगरा-रसड़ा मार्ग पर बैरियर लगाया गया था। वहां से लोगों को पैदल और बसों के माध्यम से आवास तक लाया जा रहा था। गेस्ट हाउस के मुख्य गेट पर ग्राम प्रधान अजय शर्मा के नेतृत्व में स्वागत के लिए लोगों की कतार लगी थी। हर आने वाले को पानी और बैठने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
इंदरपुर। बुधवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी खनवर पहुंचे और दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शासन के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, विधायक राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, संजय उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अभय सिंह, राकेश सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा और पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, बसपा नेता दिनेश चंद्रा ने भी दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें