फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप व बाइक की टक्कर में दो जख्मी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी गांव के समीप नगरा-भीमपुरा मार्ग पर शनिवार को अपराह्न बाइक एवं पिकप के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा ले आई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के कुशहा ब्राह्मण निवासी प्रवीण कुमार (30) व कीड़ीहरापुर निवासी मृत्युंजय ठाकुर उर्फ सप्पू ठाकुर (24) एक ही बाइक से ताड़ीबड़ागांव आ रहे थे। बाइक सवार युवक अब्दुलपुर मदारी गांव के पास पहुंचे कि नगरा के तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक बाइक सहित सड़क के किनारे जा गिरे। जिसमें सप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस चालक ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।
दुर्घटना के बाद सप्पू ठाकुर के सिर में गंभीर चोट देखने के बाद सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों के जुबान से बस यही निकल रहा था कि काश हेलमेट पहना होता तो निश्चित रूप से इसकी जान बच गई होती। हालांकि शरीर के अन्य अंगों में मामूली चोटें थी। वही प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने कहा पुलिस हमेशा हेलमेट पहनने की सलाह दी है अपने लिए नहीं अपने परिवार के लिए पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें