नरहीं (बलिया)। बैरिया-थम्ह्नपुरा-सागरपाली मार्ग पर इच्छा चौबे का पूरा के सामने शनिवार को मधुमक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। को अन्य घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। मधुमक्खियों ने कुछ महिलाओं और मवेशियों को भी जख्मी कर दिया।
बैरिया-थम्ह्नपुरा-सागरपाली मार्ग पर इच्छा चौबे का पूरा गांव के सामने शनिवार की दोपहर हनुमान मंदिर के पास अचानक मधुमक्खियों का झुंड सड़क पर आया और रास्ते से गुजर रहे लोगों पर हमला बोल दिया। इसमें इच्छा चौबे का पूरा गांव निवासी रघुनाथ यादव (75) की मौत हो गई। नक्षत्र यादव (70) भी मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी भी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। मधुमक्खियों ने भुअर यादव (40) को भी घायल कर दिया। दो महिलाओं को दौड़ाकर काट लिया। मैनेजर गोंड की गाय और रामचंद्र यादव की भैंस को मधुमक्खियों ने जख्मी कर दिया है।