फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डबल मर्डर का खुलासा न होने पर हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को लेकर 14 निरीक्षकों सहित 24 प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। कोतवाली, सिकंदरपुर, मनियर व बांसडीह छोड़कर सभी थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। खेजुरी थाने के मासूमपुर में डबल मर्डर का खुलासा न होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह को महिला सहायता प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

नरही थाना प्रभारी सुनील चंद्र को न्यायालय सुरक्षा, बैरिया थाना प्रभारी रामायण सिंह को सुखपुरा, साइबर थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी को नरही, दुबहड़ थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को बैरिया, नगरा थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह दोकटी, उभांव थाना प्रभारी विपिन सिंह को रसड़ा व रसड़ा थाना प्रभारी को गड़वार की जिम्मेदारी दी गई। गडवार थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया को खेजुरी, पकड़ी थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह को उभांव, महिला सहायता प्रकोष्ठ अंशुमान सिंह यदुवंशी को साइबर थाना, प्रभारी एसओजी संजय सिंह को अपराध शाखा की जिम्मेदारी दी गई। सुखपुरा थाना प्रभारी योगेन्द्र प्रसाद सिंह को साइबर थाना, हल्दी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार को दुबहड़, पॉक्सो सेल प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी को फेफना, रेवती थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह को चितबड़ागांव की जिम्मेदारी दी गई। दोकटी थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह को एसपी दक्षिणी कार्यालय से अटैच किया गया है। चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी रेवती, चौकी प्रभारी दक्षिणी रसड़ा विश्वदीप सिंह को हल्दी, चौकी प्रभारी गोपालनगर थाना रेवती लालमणि सरोज को पकड़ी थाना, पीआरओ एसपी कौशल पाठक को थानाध्यक्ष नगरा, चौकी प्रभारी पुलिस लाइन अजय पाल को थानाध्यक्ष बांसडीह रोड, बांसडीह रोड थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय को पॉक्सो सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ने सभी को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें