फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश हत्याकांड के एक आरोपी को लगी गोली, गिरफ्तार, शेष फरार

विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल युवक का जिला अस्पताल में चल रहा उपचार। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रापर्टी डीलर हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार हो गया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

देवकली पावर कारपोरेशन के समीप हुई मुठभेड़ में रसड़ा कोतवाली के नगपुरा रजमलपुर निवासी अश्वनी सिंह (25) को पैर में गोली लगी। वह मौके पर ही गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी दिव्यांशु सिंह मौके से फरार हो गया। दिव्यांशु कैलीपाली का रहने वाला है। पुलिस ने पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। छह अप्रैल की देर शाम फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी एवं प्रॉपर्टी डीलर उमेश यादव (35) की बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी। इस मामले में उमेश के बड़े भाई दिनेश यादव के तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू किया था। इस दौरान अश्विनी सिंह का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार रुपया इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें