फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर टला कोटे की दुकान का चयन

विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के मानिकपुर में कोटे के दुकान के चयन के लिए आयोजित बैठक को संबोधित करती नायब तहसीलद - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत मानिकपुर में कोटे की दुकान को समूह की महिलाओं को चयन करने के लिए रविवार को निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय से करीब तीन घंटे बाद पहुंचे अधिकारियों ने चंद मिनट में यह कहकर टाल दिया कि पंचायत समिति के अध्यक्ष की तबियत खराब होने के कारण अग्रिम आदेश तक निरस्त की जाती है। निकट भविष्य में समय निर्धारित कर अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत मानिकपुर में राजकीय सस्ते गल्ले की दुकान का चयन किया जाना था। इसकी तिथि बीते 25 सितंबर को तय की गई थी लेकिन अधिकारियों ने पुलिस बल का अभाव और बरसात के कारण चयन को स्थगित कर दिया था। इससे क्षुब्ध सैकड़ों महिलाओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच कर करीब तीन घंटे तक ब्लॉककर्मियों को बंधक बनाकर बाहर से ताला जड़ दिया था। इसके लिए तिथि 27 सितंबर तय की गई थी। रविवार को पंचायत भवन पर जय माता दी महिला स्वयं सहायता समूह और पूर्वांचल महिला स्वयं सहायता समूह के लगे अलग-अलग पंडालों में लोग इकट्ठा हो गए। पांच थाने की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी और अग्निशमन दस्ता सहित मनियर थाने की फोर्स पंचायत भवन के आसपास जमी रही। करीब तीन घंटे बाद नायब तहसीलदार बांसडीह अंजू यादव ने नामित चुनाव अधिकारियों के साथ पहुंचकर कहा कि ग्राम पंचायत के समिति के अध्यक्ष शेषनाथ चौहान द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण बाहर हूं। इससे समिति के चुनाव में शामिल नहीं हो सकता। बीडीओ मनियर रमेश कुमार यादव के आदेश पर अग्रिम आदेश निरस्त की जाती है। यह बात सुनते ही जनता आग बबूला हो नायब तहसीलदार से जवाब सवाल करने लगी। नायब तहसीलदार ने कहा कि प्रार्थना पत्र एसडीएम बांसडीह को दें, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें