नगरा क्षेत्र के इंग्लिशिया गॉव स्थित लकड़ा नाले में डूबी किशोरी की तलाश करते ग्रामीण।
- फोटो : BALLIA
नगरा। क्षेत्र के इंग्लिशिया (खनवर) गांव स्थित नाले में रविवार को स्नान करते वक्त एक किशोरी डूब गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किशोरी को नाले में तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस भी किशोरी की तलाश कराने में जुट गई, लेकिन असफल रही।
बताया जाता है कि इंग्लिशिया निवासी मैनेजर चौहान की पुत्री गुंजा 13 बच्चों के साथ गांव के नाले में स्नान कर रही थी। गुंजा नहीं दिखी तो बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण भी नाले में काफी देर तक गुंजा की तलाश किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका।