फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवरात्र के पहले दिन जमीन, मकान और फ्लैट खरीदने वालों की भीड़, 36 ने कराई रजिस्ट्री

विज्ञापन
सदर उपनिबंधक कार्यालय परिसर में मकान और जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। नवरात्र के पहले दिन सदर उप निबंधन कार्यालय में जमीन मकान और फ्लैट खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों को अपने नंबर आने का इंतजार करना पड़ा। 36 लोगों ने जमीन, मकान और फ्लैट रजिस्ट्री कराई है।
विज्ञापन

पितृ पक्ष के कारण रजिस्ट्री की संख्या काफी कम हो गई थी, यदि किसी को जमीन, मकान और फ्लैट की जरूरत होती भी है तो नहीं कराते हैं। सोमवार से नवरात्र शुरू होते ही रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या उप निबंधन कार्यालय में बढ़ गई। शाम तक 36 से अधिक रजिस्ट्री होने से राजस्व का इजाफा हुआ।
नवरात्र में कोई भी समान खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि पितृ पक्ष बीतने के बाद निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री की संख्या बढ़ गई है। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सदर उप निबंधन कार्यालय में सामान्य दिनों में 15 से 20 जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री होती है। नवरात्र शुरू होने के पहले दिन से रजिस्ट्री की संख्या 36 से अधिक हो गई। वहीं जिले के अन्य उप निबंधक कार्यालयों पर रजिस्ट्री में 40 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों की अपेक्षा जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री दो गुना बढ़ गई है। उप निबंधन कार्यालय और बाहर खड़े होने की जगह नहीं थी। वहीं, लेखाकार बार-बार पहले रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे और कर्मचारी नंबर आने का इंतजार करने के लिए कह रहे थे।
नवरात्र में रजिस्ट्री कराने के लिए लोगों ने पहले से ही तारीख बुक करा ली। वह लोग रजिस्ट्री के लिए पहुंच रहे हैं। खरीदारों की भीड़ जुटने से परिसर में चहल पहल बढ़ गई है।
एक पखवाड़े से खाली बैठने वाले दस्तावेज लेखक के बाद बात करने का समय नहीं था। वह रजिस्ट्री कराने का स्टाप व अन्य कागज तैयार करने में जुटे थे। दिनभर लोग रजिस्ट्री के लिए कागजात बनवाने में व्यस्त रहे। लोगों ने कहा कि रजिस्ट्री के लिए पितृ पक्ष बीतने का इंतजार किया जा रहा था। नवरात्र में किसी प्रकार की प्राॅपर्टी की खरीद को शुभ माना जाता है इसलिए सोमवार का इंतजार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें