फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू नदी की तेज लहरों के कारण कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दियरांचल के गोपालनगर टाड़ी गांव में सरयू नदी के कारण सोमवार को कटान हुई। सरयू नदी की तेज लहरों के कारण नागेश्वर यादव, चनेश्वर यादव, श्रीकांत यादव, रमाकान्त यादव, फागू यादव, रमायण यादव, अवध यादव सहित सात लोगों के दरवाजों की लगभग 30 फीट भूमि कटकर नदी में बह गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रदीप यादव ने बताया कि कटान एक बार शुरू हुई तो उत्तर टोला के करीब 200 परिवारों का आशियाना नदी में विलीन हो जाएगा। बैरिया उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है गोपालनगर टाड़ी पर 3.40 करोड़ की लागत से कराए गए कटानरोधी कार्य सरयू नदी में कट कर विलीन हो गया है। इसको लेकर ग्रामीण आक्रोशित है। कटान के चलते यहां के लोग परेशान है। प्रशासन के तरफ से गोपाल नगर टाड़ी के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जैसे ही भूमि उपलब्ध हो जाएगी गोपालनगर टाड़ी के लोगोंं को अवश्य भूमि का पट्टा उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें