फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अगस्त को होगा 36 हजार वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की। जिले में 6300 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन पाया गया। सभी ब्लॉकों में कमेटी गठित कर पीएचसी-सीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी रिपोर्ट अपडेट कराने को कहा।
विज्ञापन

जिले में लगभग दो हजार गर्भवती महिलाओं का भुगतान नहीं हुआ है। इसे तत्काल भुगतान के निर्देश दिए। एनएम को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का रजिस्टर ठीक रखें। कहा कि तीन अगस्त को 36000 कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसकी तैयारी पहले से कर लिया जाए। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत 78980 गर्भवती महिलाओं के खाते में पैसा भेज दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। कैंप लगाकर प्रतिदिन लगभग पांच से छ: हजार कार्ड बनाने को कहा। प्रभारी सीएमओ हरिनंदन प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें