फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने महामारी के लिए भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- कोरोना महामारी अमेरिकी राष्ट्रपति की देन

Tue, 02 Jun 2020 11:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कोरोना महामारी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि देश में कोरोना महामारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की देन है। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में नौकरशाह सरकार चला रहे हैं और मुख्यमंत्री कठपुतली बने हुए हैं। गरीब व्यक्ति दूषित पानी पीता है, इसलिए उसमें कोरोना से जूझने की क्षमता अधिक है।

विज्ञापन


बलिया जिले के रसड़ा स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि देश में जब कोरोना दस्तक दे रहा था, तब मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत और मध्य प्रदेश में खरीद फरोख्त के जरिए सरकार बनाने में व्यस्त थी। कहा कि भारत में कोरोना महामारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेकर आए हैं।

अहमदाबाद में स्वागत कार्यक्रम में ट्रंप के साथ हजारों लोग आए, जिनकी जांच नहीं की गई थी। आरोप लगाया कि 30 जनवरी को केरल में जब कोरोना का पहला मामला सामने आया, तभी देश के सभी 20 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सील कर दिया गया होता तो बीमारी देश में भयावह स्थिति में नहीं होती।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री लॉकडाउन लागू करने के लिए चार घंटे, जबकि थाली बजाने के लिए 10 दिन का समय देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास सावन महीने के दौरान कांवरियों के लिए शर्बत का प्रबंध करने और उनसे मिलने के लिए समय है, लेकिन इस समय आ रहे कामगारों के लिए समय नहीं है।

कहा कि गरीब व्यक्ति दूषित पानी पीता है, इसलिए उसके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। इसलिए गरीब व्यक्ति में कोरोना से जूझने की क्षमता अधिक है। उन्होंने नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि देश में गत 15 जनवरी से 23 मार्च तक विदेश से 78 लाख लोग आए, लेकिन केवल 26 लाख की ही मेडिकल जांच हुई और बाकी लोग बगैर जांच के घूम रहे हैं और कोरोना फैला रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश एक तरफ़ कोरोना से जूझ रहा है, वहीं भाजपा सरकारों में कोरोना की आड़ में घोटाले हो रहे हैं। कहा, मुख्यमंत्री नौकरशाहों के साथ बैठक कर निर्णय लेते हैं, लेकिन इस बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री में कोई उपस्थित नहीं रहता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें