बलिया। जिले में शनिवार को 94 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आजमगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान चिलकहर के मठही निवासी एक संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध का निधन छह अगस्त को हुआ। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 2281 हो गई है। इसमें पहले से भर्ती 2187 में से 1100 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि एक्टिव केस की संख्या 1157 है। जिले में कोरोना से अबतक 24 लोगों के मौत की हो चुकी है। दूसरे जनपदों में संक्रमित मिले बलिया निवासी लोगों को जोड़ दिया जाए तो मरीजों की संख्या 2393 हो चुकी है।
जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि नवानगर के डोमनपुरा में दो, बारापन्नों में एक, दुगौली में चार, रूद्रवार में एक, दुर्गवती में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रसड़ा के वार्ड नंबर दो में दो, अठिलापुर में चार, मटिही में दो, खड़सरा में एक, रसड़ा ब्लाक में चार, मड्डू मोहल्ला में एक, सिकंदरपुर में दो, रेवती के छितौनी में एक, कोटवा में एक, पियरौटा में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। सहतवार में तीन, सहतवार के बलेउर में 15, सहतवार के वार्ड नंबर 12 में एक, वार्ड में छह में दो तथा पीएचसी मनियर में दो, चिलकहर के ताखा में एक, भीमपुरा थाना में आठ, नगरा हरसेनपुर में एक, नगरा के भोजपुर में एक, तिलकारी में एक, मनियर में एक, बैरिया के श्रीकांतपुर में एक, बैरिया में एक, गड़वार में दो, गड़वार के आमडरिया में एक, बहादुरपुर में एक, मुरली छपरा के वाजिदपुर में एक, फतेह राय के टोला में एक, जिला कारागार में एक, हनुमानगंज के चेचया में एक, सतनीसराय में सात, बांसडीह के बघौली में एक, बांसडीह के वार्ड नंबर 10 में दो, वार्ड नंबर एक में एक, वार्ड नंबर आठ में एक, बांसडीह में दो, हनुमानगंज के बेदुआ में दो, सीयर के बेल्थरारोड में एक, बेलहरी के गायघाट में दो, सीएचसी नरही में एक पॉजिटिव मरीज पाया गया। बताया कि स्वास्थ्य टीम सभी मरीजों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एल-1 अस्पताल में भर्ती कराने में जुटी है।
मनियर ब्लाक का कंप्यूटर आपरेटर मिला पॉजिटिव
मनियर। विकास खंड मनियर कार्यालय में शनिवार को कंप्यूटर आपरेटर के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। वहीं कार्यालय को तत्काल बंद कर दिया गया। मनियर कस्बा में 10 लोग तथा एक बड़ा गांव में एक मिलने पर कस्बा में अफरातफरी मची है। मनियर सदर बाजार में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद एक मुहल्ले में पिता पुत्र कोरोना पॉजिटिव मिले। यह 10 कोरोना पॉजिटिव केस भी उसी मोहल्ले से मिलती जुलती लग रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को विकास खंड कार्यालय से 109 लोगों का सैंपल लिया था। जिसमें कार्यालय के कंप्यूटर आपरेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी। उधर, इसी थाने के बड़ागांव में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। मनियर कस्बा के बडा़पोखरे के पास 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। यहां का प्राथमिक स्वास्थ केंद्र व शिक्षा का केंद्र मनियर इंटर कालेज भी संक्रमित हो चुका है।