सहतवार। घर से बाजार करने के लिए निकले एक बुजुर्ग की गुरुवार को रास्ते में ही गढ्ढे में गिरकर डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रहुआ निवासी जीतन सिह (80) पुत्र स्व रामइकबाल सिंह वृहस्पतिवार को दिन में घर से सहतवार बाजार से खाद खरीदने के लिए निकले थे। अभी सहतवार रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि उनको शौच लग गई लिहाजा शौच के बाद सड़क किनारे गढ्ढे में उतर ही रहे थे कि अचानक फिसल कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। पानी में डूबते देख उधर से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उन्हें पानी से बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।