रसड़ा। बलिया-रसड़ा मार्ग स्थित सकलही पुलिया के समीप शनिवार को बोलेरो के धक्के से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि कोटवारी मोड़ अहिरपुरवा निवासिनी बुधिया देवी (65) पत्नी गौरी यादव शनिवार की सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह सकलही पुलिया के समीप पहुंची कि एक बोलेरो टक्कर मारते हुए भाग निकली।