फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया हॉटस्पॉट गांवों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के हॉटस्पॉट घोषित गांवों ख्वासपुर और चांददीयर पंचायत का निरीक्षण अधिकारियों की ओर से लगातार किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, बीडीओ ने गांवों का जायजा लिया और ग्रामीणों सहित उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को भी उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश पाल ने ख्वासपुर पंचायत स्थित बाबू के डेरा व चांददीयर पंचायत स्थित ठेकहा गांव का निरीक्षण किया था और दोनों पंचायत के ग्राम निगरानी समिति की बैठक कर चिह्नित दुकानदारों को इन गांवों में सामानों की आपूर्ति करने का निर्देश दिया। वहीं ग्राम प्रधान व सचिव को भी पंचायत सम्बंधित कार्यों का निर्देश देते हुए अन्य जानकारी ली। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने सचिव व ग्राम प्रधानों को बताया कि क्वारंटीन सेंटरों पर निवास कर रहे लोग अगर रात में चेकिंग के दौरान नहीं मिले तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ डीके सिंह, तहसीलदार रजत सिंह, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, दशरथ यादव आदि रहे ।
-
हॉटस्पॉट सील करने के नाम पर खानापूर्ति
दया छपरा। हॉटस्पॉट घोषित ग्राम पंचायत जगदेवा पांडेयपुर को लॉक करने की कवायद हकीकत कम दिखावा ज्यादा हो रहा है। कहने के लिए ग्राम सभा को चारों तरफ से घेर कर आवागमन रोका गया है लेकिन केवल ग्राम सभा के तीन रास्ते को ही बांस से घेर कर रोक लगाई गई है। केवल दो सिपाही व एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के भरोसे करीब 30 हजार की आबादी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। अब सवाल उठता है कि दो सिपाही किस किस रास्ते को रोक पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें