फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहुंची एक और कोरोना पॉजिटिव महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर पंडितपुरा गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला के कोरोना पॉजिटिव मिली। इसकी पुष्टि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन एवं सर्विलांस प्रभारी डॉ. एके मिश्रा ने की। इसे लेकर जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 14 मरीज हो गई है। स्वास्थ्य टीम ने महिला को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया है। अब बसंतपुर में मरीजों की संख्या 13 हो गई है, जबकि एक मरीज आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में है।
विज्ञापन

महिला के पॉजिटिव मिलने की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक रसड़ा कोतवाली सौरव कुमार राय व नायब तहसीलदार शैलेश कुमार गांव में पहुंचे। महिला ने बताया कि उसका परिवार हरियाणा में नौकरी करता था। भाई भी हरियाणा में नौकरी करता था। मैं भाई के साथ हरियाणा से गांव जाने के लिए निकली। जमुना नगर बॉर्डर दिल्ली के स्त्रत्त्पास भीड़ की वजह से एक दूसरे से साथ छूट गया। मेरा भाई 16 मई को गांव नसीरपुर पंडितपुरा पहुंच गया, जबकि मैं दूसरे ट्रक में सवार होकर बस्ती पहुंच गई। जैसे ही मैं ट्रक से नीचे उतरी मुझे गस्त आ गया और जमीन पर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कोरोना जांच टीम को सूचना दी। कोरोना टीम सैंपल लेकर चली गई। इसके बाद मुझे होश आया तो मैंने भाई से मोबाइल पर बात की। उसे बताया कि इस समय बस्ती के जिला चिकित्सालय में हूं। सूचना मिलते ही गांव का एक व्यक्ति अपनी गाड़ी से लेकर मुझे 17 मई को नसीरपुर पंडितपुरा गांव आया।
उधर, जब बस्ती में 21 मई को रिपोर्ट आयी तो पता चला कि महिला कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद डॉक्टर बेड के पास पहुंचे तो महिला बेड से गायब थी। इसके बाद हड़कंप मच गया। महिला ने हास्पिटल में अपना पता ससुराल गाजीपुर जनपद थाना नोनहरा गांव निवासी पहाड़पुर लिखवाया था। जिलाधिकारी बस्ती ने गाजीपुर के जिलाधिकारी को सूचना दी। इसके बाद जिलाधिकारी गाजीपुर ने उपजिलाधिकारी व थाना पुलिस को पहाड़पुर भेजा। वहां पता चला कि महिला यहां आकर अपने मायके रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर पंडितपुरा गांव पहुंच चुकी है। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सौरव कुमार राय, नायब तहसीलदार शैलेश कुमार मौके पर पहुंच गए और पूछताछ के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद महिला को बसन्तपुर एल-1 में भर्ती कराया। उसके गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें