फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर मनीष के घर पहुंचे अधिकारी, दी बधाई

विज्ञापन
राफेल लाने वाले पायलट मनीष सिंह के गांव पहुंचे डीएम बलिया के प्रतिनिधि के रूप में उपजिलाधिकारी द? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बांसडीह। फ्रांस से राफेल लेकर आए बासडीह के बकवा निवासी विंग कमांडर मनीष के घर बृहस्पतिवार को पहुंचे अधिकारियों और अन्य लोगों ने परिवार के सदस्यों को बधाई दी और खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस सफलता पर तहसील क्षेत्र के बकवा गांव की चर्चा करते लोग नहीं थक रहे हैं। बांसडीह स्थित चौराहा से लेकर बकवां तक अधिकारियों सहित क्षेत्रीय लोगों का तांता लगा हुआ है। फ्रांस से उड़ान भरा पांच राफेल भारत के अंबाला में बुधवार को सुरक्षित पहुंच गया। वहीं उसमें एक विंग कमांडर मनीष सिंह बकवां बलिया के निवासी हैं। मनीष उधर उड़ान भर रहे थे तो इधर गांव में आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां जाहिर की जा रही थी। विंग कमांडर मनीष की बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन पर राफेल गिफ्ट के रूप में आया है यह जीवन भर याद रहेगा। ऐसा गिफ्ट की अब दुश्मन मुड़कर भी नही देख पाएंगे। हम बहनों के लिए यह गर्व का पल है। इससे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें