चिलकहर। चिलकहर ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय तो समय से पहुंच रहे हैं। लेकिन हस्ताक्षर कर कार्यालय से लापता हो जा रहे हैं। इससे अपनी शिकायत और परेशानी लेकर कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पशु चिकित्सालय पर चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर आए दिन लोग शिकायत करते हैं। लोगों की शिकायत की शिकायत के बावजूद सुधार नहीं हो रहा है। इसी तरह से स्वास्थ्य केंद्र पर भी आए दिन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों के अनुपस्थित रहने की लोग शिकायत करते हैं। बाल विकास परियोजना कार्यालय से भी लोग प्रति दिन निराश होकर लौट जाते हैं।
लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी नया तरीका अपना रहे हैं। हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से लापता रहते हैं। हालांकि सोमवार को 11.55 बजे ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद अपने कार्यालय में फरियादियों की फरियाद सुनते हुए मिले। अन्य कर्मचारी कार्यों में लगे थे।