फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दूसरे दिन भी किसानों ने नहीं करने दिया एप्रोच मार्ग का काम

विज्ञापन
टोंस नदी पर निर्माणाधीन पुल के एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए पहुंचे सेतु निगम के अ​धिकारियों से व
विज्ञापन
चितबड़ागांव। टोंस नदी पर बने पुल के लिए बन रहे एप्रोच मार्ग का काम दूसरे दिन भी किसानों ने नहीं करने दिया। मौके पर पहुंचे सेतु निगम के जेई चंद्र प्रकाश सिंह भी किसानों की नाराजगी के चलते बिना कार्य शुरू कराए लौट गए। काश्तकारों ने सेतु निगम और राजस्व विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रोक दिया है। चेतावनी दी है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर मांग की है कि नक्शे के हिसाब से एप्रोच मार्ग का निर्माण कराया जाए, सीमांकन में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। किसानों का आरोप है कि किसानों को एप्रोच मार्ग के लिए ली गई उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी सदर और सेतु निगम की ओर से लगाए गए 16 सीमांकन पत्थरों में से कुछ को एक काश्तकार ने उखाड़ दिया, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय किसान अशोक कुमार सिंह ने कहा कि एप्रोच मार्ग से एचटी के तार जानबूझकर क्रॉस कराए गए , जिससे एक व्यक्ति विशेष को लाभ मिले। मार्ग को मानक के विपरीत तिरछा कर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह, अजीत वर्मा, श्रीराम वर्मा, रणजीत वर्मा, नन्दलाल वर्मा सहित कई किसान शामिल रहे। उपजिलाधिकारी सदर तिमराज सिंह का कहना है कि सीमांकन कर पत्थर गाड़ा जा चुका है और इन्हीं निशानों के आधार पर कार्य होना है। समस्या आने पर सेतु निगम सूचना देगा तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर आरएस राय ने बताया कि अभी लखनऊ आया हूं। आते ही इस मामले को देखता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें