फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उग हे सूरज देव भेल भिनसरवा अरघ के बेरवा ...

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ संपन्न हुआ। उग हे सूरज देव भेल भिनसरवा अरघ के बेरवा ..., काचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... आदि छठ गीत गाते हुए अर्घ्य मुहूर्त से पहले ही व्रती लोग घाटों और सरोवर पर पहंुचे। उदित होते ही भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु और परिवार के मंगल की कामना की।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत का पारण और प्रसाद वितरण किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों और गोताखोरों को भी नदियों के पास तैनात किया गया था। वहीं, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सपरिवार रामलीला मैदान पर बने घाट पर छठ महापर्व मनाया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सूर्य को अर्घ्य देकर जनपदवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की।
उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्य षष्ठी व्रत पर्व को लेकर उत्साह दिखा। बृहस्पतिवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने शुक्रवार की भोर में स्नान करने के बाद नदी, तालाब और सरोवर पर पारंपरिक गीत काचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए... गीत गाती हुई विभिन्न टोलियों में घाटों पर पहुंची, जहां भगवान भास्कर का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ व्रती महिलाएं पानी में घंटों खड़ी रहीं तो कुछ मन्नत पूरी होने पर घर से घाट तक लेटकर पहुंची। इस दौरान सबसे अधिक भीड़ नगर के टाउन हाल, रामलीला मैदान, शनिचरी मंदिर, महावीर घाट, लाल घाट, हाइड्रिल काॅलोनी, हरपुर, मिड्ढी, बिचलाघाट, बेदुआ, राजपूत नेउरी, मिश्र नेउरी, गौशाला रोड, भृगु आश्रम, आनंदनगर, संकटमोचन काॅलोनी, बहादुरपुर, नगर से सटे पौहाड़ीपुर, निधरिया, अगरसंडा, मिड्ढा, भगवानपुर, देवरिया के घाटों पर देखने को मिला।
उधर, भरौली, उजियार घाट, मझौवा, पचरूखिया गंगा घाट पर भीड़ उमड़ी रही। आलम यह रहा कि तीन बजे भोर से ही व्रती महिलाएं घाटों पर पहुंचने लगीं। इस दौरान बच्चों ने घाटों के पास जमकर पटाखे छोड़े। आग से बचाव के लिए विभिन्न समितियों की ओर से ड्रम में पानी और बोरियों में बालू भरकर रखा गया था।
मनियर: क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ का व्रत पूरा किया। क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी, निपानिया, बहदुरा, मनियर चांदू पाकड़, पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मोहम्मद मोबीन के घर के पीछे, बड़ी बाजार, परशुराम स्थान, बहेरा पार, नाथ बाबा के मंदिर के पास बहेरा तट पर तथा गोंडवली, सांगापुर, एलासगढ़, नौका गांव, कोटवां सुल्तानपुर, गंगापुर के पोखरा, राम अवतार सिंह का पोखरा, गौरा बंगही, खंडेश्वरी के पोखरा, छितौनी, रामपुर दक्षिण, घाटमपुर सहित 32 स्थानों पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया।
000
एसडीएम करते रहे चक्रमण
बैरिया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन शुक्रवार हो गया। क्षेत्र के मांझी सरयू तट, शिवपुर, बहुआरा, दुबे छपरा गंगा तट, सुरेमनपुर भांगड़ नाला, रानीगंज भांगड़ नाला के अलावा पोखरा व तालाबों के किनारे व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उपजिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार व क्षेत्रीय पुलिस लगातार घाटों का चक्रमण करती रही।
चेयरमैन ने किया घाटों का निरीक्षण
बेल्थरारोड। क्षेत्र के रामलीला मैदान स्थित बीचला पोखरा, पश्चिम पोखरा, नवकापुरा, बिठुआ मार्ग स्थित सरोवरों के किनारे व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। यूनाइटेड क्लब और चंद्रशेखर पार्क के कृत्रिम सरोवरों की घाटों पर महिलाओं की भीड़ रही। तहसीलदार संतोष शुक्ल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुविधा और सुरक्षा का जायजा लिया।
नपा अध्यक्ष ने व्रतियों से लिया आशीर्वाद
रसड़ा। डाला छठ पर्व नगर सहित ग्रामीण अंचलों में व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। नगर के श्रीनाथ बाबा सरोवर एवं ग्रामीण अंचलों में स्थित सरोवरों, तालाबों व नदी के तट पर पहुंचना प्रारंभ कर दी। क्षेत्र के माधोपुर, कोटवारी, सुल्तानपुर, पटना, मुड़ेरा, डेहरी, कोप, पकवाइनार, अठिला जाम, सरदासपुर, संवरा, नागपुर, बस्तौरा गांवों में छठ पूजा की धूम रही। श्रीनाथ सरोवर पर नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल व विधायक उमाशंकर सिंह के पुत्र यूकेश सिंह ने व्रती महिलाओं का आशीर्वाद लिया। प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह एवं सिटी इंचार्ज अपने दलबल के साथ डटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें