दयाछपरा। अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुबेछपरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से रविवार को तृतीय एक दिवसीय शिविर आयोजन किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय गान संकल्प गीत, लक्ष्यगीत गाया। इसके बाद टोलियों में बंटकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 वाहन चालकों को यातायात नियमों की बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
स्वयंसेवकों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने, धीमी गति से वाहन चलाने के साथ सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए जागरूक किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने गोपालपुर, दुबे छपरा एवं उदई छपरा गांव में लोगों को जागरूक किया। बौद्धिक गोष्ठी में कोतवाली बैरिया के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार त्रिपाठी ने सड़क सुरक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ गौरी शंकर द्विवेदी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार मिश्र, डॉ परमानंद पांडेय, नागेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, रविंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।