दयाछपरा। ग्राम पंचायत जगदेवा के चिन्तामणि राय के टोला द्वारा आयोजित राजपूताना क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को महुआ बाग के मैदान पर पांडेयपुर व दया छपरा के बीच खेला गया। खेल का शुभारंभ पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने फीता काटकर किया। विजेता व उप विजेता टीम को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व विश्राम सिंह यादव द्वारा शील्ड दिया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांडेयपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 52 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी दयाछपरा की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 8 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। इस मौके पर उपेंद्र सिंह, किसुन पाशवान, रामबचन सिंह, मिथिलेश सिंह, रामसुरेश पांडेय, नन्दलाल सिंह, सुजीत सिंह, आकाश सिंह, अमन सिंह, विराट सिंह, दीपक सिंह, विवेक सिंह, मनु मिश्र, सिपाही सिंह, सोनू यादव, अमर गुप्ता आदि रहे। संचालन अनिल सिंह ने किया।