फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब योगी के मंत्री को अजान की आवाज से दिक्कत, मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग

Tue, 23 Mar 2021 09:38 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर लगे हैं लाउडस्पीकर
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के बाद अब योगी सरकार के संसदीय कार्य और ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद शुक्ला को भी लाउडस्पीकर पर अजान से दिक्कत हो रही है। मंत्री ने एतराज जताते हुए बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


आनंद शुक्ला ने डीएम को पत्र लिख कर कहा कि नमाज के दौरान अजान के लिए लाउडस्पीकर की ध्वनि आवश्यकता से अधिक है। वहीं इसको लेकर इलाहाबाद विवि की कुलपति ने सबसे पहले शिकायत की थी। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने क्लाइव रोड स्थित मस्जिद पर टंगे दो लाउडस्पीकर उतरवा दिए।

साथ ही निर्धारित ध्वनि सीमा का हवाला देते हुए लाउडस्पीकर की आवाज को भी धीमा करवा दिया। मामले में आईजी रेंज केपी सिंह का कहना है कि तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शिकायत की जांच कराई जा रही है। कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


क्लाइव रोड, सिविल लाइंस में दशकों से रह रहीं कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें लिखा था कि अजान की आवाज उनकी नींद खराब कर देती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की थी कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें