सहतवार। कस्बा के वार्ड नंबर दो में रविवार शाम पड़ोसी के घर दावत खाने गए युवकों पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने सहतवार थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय श्रीवास्तव के घर बच्चे के अन्न प्राशन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मनोज (32) भी पहुंचा था। इसी दौरान अजय के छह पड़ोसियों ने मनोज पर हमला कर दिया। युवक को छुड़ाने गए आशुतोष (17), विशाल (18), राजेश (20) और पड़ोसी अरुण सोनी (20) भी चोटिल हुए हैं। संवाद