फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समूह की महमिलाओं के घरों के युवा मिलेगा रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बच्चे जल्द ही आत्मनिर्भर होकर आगे बढ़ सकेंगे। समूह से जुड़ीं महिलाओं के बच्चों को दो वर्ष के आईटीआई व्हीकल टेक्नीशियन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह मानदेय मिलेगा और फिर रोजगार भी दिया जाएगा। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शासन की ओर से नामित एजेंसी द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बच्चों कटा चयन प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। इसके लिए आनलाइन इंटरव्यू होगा। उसके बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही शुरु कर दी गई है। शीघ्र ही योजना को मूर्त रुप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बलिया जिले में गठित छह हजार तीन सौ समूहों से जुड़कर 76 हजार महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इनमें करीब 23 हजार महिलाएं ऐसी हैं, जो समूहों में रोजगार से जुड़ गई हैं और परिवार चलाने में अपना सक्रिय अर्थिक सहयोग भी दे रही हैं। ऐसे में विभाग समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला के परिवार से औसतन एक युवा को कौशल प्रशिक्षण मुहैया करा कर उसे रोजगार मुहैया कराने की कवायद में जुटा है। ताकि उन यवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकें।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर योजना को धरातल पर लाने की कवायद की जा रही है। शीघ्र ही युवाओं को चयनित कर उनकों रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षिण दिया जाएगा।
राजीव रंजन सिंह, जिला प्रबंधक, एनआरएलएम
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें