फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सुबह सात से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन-3 में दुकानों के संचालन के लिए तय समय सारणी में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कुछ परिवर्तन किया है। इसके अनुसार दुकानों के खुलने का दिन तो पूर्व निधा़रित ही रहेगा, लेकिन अब वे सुबह सात बजे से शाम को छह बजे तक खुल सकेंगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किराना, सब्जी, फल, कृषि उपकरण व मैकेनिकल, कृषि, खाद्य पशुपालन से संबंधित दुकान सोमवार से शनिवार तक खुलेंगी। बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलने वाली दुकानों में बिल्डिंग मैटेरियल, आयरन, र्हावेयर स्टोर, प्लाईवुड, शटरिंग, बांस-बल्ली, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक, मोबाइल, कंप्यूटर, चश्मा, घड़ी, ऑटोमोबाइल, साइकिल, टायर ट्यूब और इनसे संबंधित सभी रिपेयरिंग की दुकान और जनरल स्टोर शामिल है। इसी प्रकार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सर्राफा, फर्नीचर, कपड़ा, रेडीमेड (साड़ी, शूटिंग-शर्टिगिं), कास्मेटिक, चूड़ी और जूता-चप्पल, रस्सी, कागज के गिलास, झोला डिस्पोजल, कॉपी किताब व स्टेशनरी, खेलकूद का सामान और फोटोस्टेट की दुकानें खोलने का रोस्टर है। मेडिकल, डेयरी और गैस सिलेंडर से सबंधित व्यवस्था प्रतिदिन जारी रहेगी। यह सभी दुकानें अब सुबह सात से शाम छह बजे तक खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें