फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गड़वार ब्लाक परिसर में विभिन्न मांगों के लिए प्रदर्शन करते रतसर ग्राम पंचायत के मनरेगा मजदूर। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
गड़वार। विकास खण्ड परिसर में जॉब कार्ड धारक मनरेगा मजदूरों ने काम नहीं देने का आरोप लगाते हुए रतसर कला की प्रधान स्मृति सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि जब से प्रधान बनी हैं तब से गांव में कोई भी कार्य नहीं कराया है। जिससे जॉब कार्ड निष्क्रिय हो गया है। लॉक डाउन होने के पूर्व मजदूरी कर के अपना जीविका चला लेते थे, लेकिन इस समय मजदूरी बंद होने से खाने के लाले पड़ गए हैं। चेताया कि अगर जल्दी ही उनको जॉब कार्ड के तहत गांव में कोई कार्य नहीं दिया तो वो जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देंगे। खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने दो दिन के अंदर मजदूरों को काम दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें