फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाकघर से भी बुक होंगे रेलवे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब डाक घर से भी रेलवे और हवाई जहाज का टिकट बुक कराया जा सकेगा। डाक दिवस सप्ताह पर जिले के सभी डाकघरों व उप डाकघरों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) से जोड़ दिया गया है। डाकघरों में रेलवे टिकट की बुकिंग की सुविधा मिलने से स्टेशन के काउंटरों पर भीड़ का दबाव कम होगा। घंटों कतार में भी नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रधान डाक घर के हेड पोस्टमास्टर उदय नारायण यादव ने बताया कि जन सुविधा केंद्र के तहत रेलवे की सेवा के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया गया है। केंद्रीय स्तर पर अनुबंध के बाद 11 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले डाक सप्ताह में शहर के सभी 66 डाकघरों और उप डाकघरों का आईआरसीटीसी से अनुबंध कराया गया। अब डाकघर इसके लिए तैयार हैं। कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। कर्मचारी को आईआरसीटीसी की ओर से यूजर आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। डाकघर के कार्य दिवस के समय में रेलवे टिकट की बुकिंग की जा सकेगी। टिकट बुकिंग के लिए जन सेवा केंद्र पर ग्राहक से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के डाकघरों में आईआरसीटीसी के लिए अलग से एक काउंटर खोलने की तैयारी चल रही है।
आईआरसीटीसी से ही हवाई जहाज के भी टिकट बुक किए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी नहीं करना होगा। पहले सिर्फ रेलवे के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। किसी सामान को रेलवे के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए बुकिंग की सेवा अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उदय नारायण यादव, हेड पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें