फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य पालकों से 94 लाख रुपये की वसूली के लिए एसडीएम ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। तहसील अंतर्गत विगत आठ सालों में मत्स्य पालन हेतु नीलाम किए गए तालाबों के नीलामी की रकम न जमा करने पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह द्वारा 71 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि वर्ष 2010 से लेकर वर्ष 2020 तक स्थानीय तहसील अंतर्गत स्थित जितने भी पोखरो की नीलामी हुई है। उसकी रकम नीलामीकर्ताओं द्वारा एक चौथाई का भाग ही अब तक जमा किया गया है। इतनी रकम जमा कर पोखरे का अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन तीन चौथाई पैसा आज तक जमा नहीं किया गया। नवागत उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह द्वारा अब तक बकाए की रकम कुल 94 लाख रुपए की वसूली के लिए नोटिस जारी करते हुए मत्स्य पालकों को 15 दिन के अंदर पैसा जमा करने का निर्देश दिया है। अगर 15 दिन के अंदर पुरी रकम को नहीं जमा किया गया तो कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके राजस्व से वसूली किया जाएगा। इस बाबत एसडीएम सिकंदरपुर अभय कुमार सिंह ने बताया कि इस पैसे के न जमा होने से सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। तहसील के अंतर्गत अन्य जितने भी बकाएदार है उनको चिन्हित कर राजस्व की वसूली हेतु शासन के निर्देश के क्रम में क्रमबद्ध तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने सम्बंधितों को निर्देश दिया है कि तहसील के सभी बकायेदारों की लिस्ट बनाकर एक सप्ताह के अंदर उन्हें नोटिस जारी किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें