फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में कोरोना से छह की मौत, 508 नये मरीज मिले

Sat, 26 Sep 2020 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में शुक्रवार को कोरोना के 508 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन और चंदौली में दो व बलिया में एक को मिलाकर कुल छह संक्रमितों की जान चली गई।

विज्ञापन


वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जस की तस है। शुक्रवार को इस जिले में कोरोना के 197 मरीज मिले, जबकि तीन मरीजों की मौत हो गई। वहीं चंदौली में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई और 26 नये मरीज मिले। बलिया में बेलहरी के गंगापुर के एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गई।, जबकि 63 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं।


जौनपुर में 59 कोरोना पॉजिटिव मिले। सोनभद्र में 47 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। आजमगढ़ में 46 कोरोना पॉजिटिव मिले। गाजीपुर में बैंककर्मी और पुलिसकर्मी समेत 40 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। भदोही में स्वास्थ्यकर्मी समेत 13 नए संक्रमित मिले। मऊ में नौ कोरोना मरीज मिले। मिर्जापुर में सिर्फ आठ लोग कोरोना पाजिटिव मिले। जबकि 28 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें