फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह स्कूलों को नोटिस

Tue, 27 Mar 2018 10:56 PM IST
ballia
विज्ञापन
Schools
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक कर्मचारियों की पत्रावली तैयार नहीं करने पर 12 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। विद्यालयों की इस लापरवाही के चलते कई शिक्षक व कर्मचारियों को समय से पेंशन तथा अन्य लाभ नहीं मिल सकेेंगे। चेतावनी दी है कि हर हाल में 31 मार्च तक पत्रावलियां भेज दी जाएं। वर्ना कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


कर्मचारियों को सेवानिवृति तिथि के छह माह पहले ही उनकी पेंशन, जीपीएफ, सामूहिक बीमा आदि की पत्रावलियां तैयार हो जानी चाहिए ताकि संबंधित कर्मचारी को सेवानिवृति के समय लाभ दिया जा सके। लेकिन शिक्षक व कर्मचारियों के सेवानिवृति के बाद मिलने वाले लाभ को लेकर कई स्कूलों की ओर से उदासीनता बरती गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अशासकीय सहायता प्राप्त उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय व इंटर कॉलेजों को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। जिविनि की मानें तो 31 मार्च को कुल 46 शिक्षक व 25 शिक्षणेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बार-बार अवगत कराने के बाद भी 12 स्कूलों रतसर इंटर कॉलेज रतसर, संपूर्णानंद रतसर, इंटर कॉलेज पकवाईनार, टीकादेवरी नगपुरा, संत पुष्पा जमुआंव, डीएवी बेल्थरारोड, सुदर्शन कृषक क्रिड़िहरापुर, इंटर कॉलेज गायघाट, इंटर कॉलेज मनियर, शिवमंगल सिंह बेरुआरबारी, रामशरण शिवपुर बसंतपुर, जयप्रभा बालिका तिलौली बघुड़ी ने पत्रावलियां नहीं भेजी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन स्कूलों को चेतावनी पत्र जारी किया।

कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मियों के प्रकरण में पत्रावलियां 31 मार्च तक उपलब्ध नहीं कराए गए तो संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य व लिपिक का वेतन रोकते हुए हुए विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  उधर, स्कूलों की इस लापरवाही के कारण सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल सकेगा। बताया जाता है कि सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के पेंशन आदि की प्रत्रावलियां संयुक्त शिक्षा निदेशक के यहां भेजी जाती है। जेडी की स्वीकृति के बाद ही लाभ मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें