फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन बोहनी तक नहीं

Wed, 01 Nov 2017 10:08 PM IST
ballia
विज्ञापन
Rice - फोटो : the hindu
विज्ञापन
जनपद के 84 धान क्रय केंद्रों का संचालन बुधवार को शुरु हो गया। हालांकि पहले दिन किसी क्रय केन्द्र पर बोहनी तक नहीं हो सकी। जिला अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। खरीदारी का कार्य फरवरी तक किया जाएगा।   
विज्ञापन

   
शासन ने 2017-18 में होने वाली धान खरीद के लिए जिले को कुल दो लाख 40 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसमें खाद्य विभाग के लिए 69 हजार, पीसीएफ को 50 हजार, यूपी एग्रो, कल्याण निगम व एनसीसीएफ के लिए 12-12 हजार, नैफेड के लिए 14 हजार, एफसीआई को छह हजार व प्राइवेट प्लेयर्स के लिए 65 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य है। धान खरीद को लेकर मंगलवार की शाम को डीएम ने बैठक कर क्रय केंद्र प्रभारियों से संसाधन आदि के बाबत जानकारी ली।

डीएम ने चेताया भी है कि क्रय केंद्र की कमी से कोई किसान केंद्र से वापस लौटा तो एफआईआर दर्ज करा दिया जाएगा। डीएम ने धान खरीद के बाद किसानों को समय से भुगतान करने और क्रय केंद्रों पर नामित अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया है। जिले के 84 क्रय केंद्रों में विपणन की हाट शाखा के 14, पीसीएफ के 28 केंद्र, एग्रो के 6, भारतीय खाद्य निगम व एनसीसीएफ के दो-दो, नैफेड के 7, कर्मचारी कल्याण निगम के 4 व एनसीएमएल के 21 क्रय केंद्रों पर धान की ऑनलाईन खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें