फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंचाइजी शाखा से 30 हजार नगदी समेत अन्य समान चोरों ने उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा से 30 हजार नकद और सामान चोरी
विज्ञापन

चौकिया मोड़/बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर स्थित पूर्वांचल बैंक के फ्रेंचाइजी शाखा कार्यालय में बृहस्पतिवार की रात नकब लगाकर चोर 30 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा व अन्य कागजात उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर शाखा संचालक ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

हल्दीरामपुर में पूर्वांचल बैंक की फ्रेंचाइजी शाखा है। बृहस्पतिवार की शाम संचालक विजय प्रताप यादव कार्यालय बंद कर अपने घर चक महमूदपुर चले गए। इस बीच रात में चोरों ने कार्यालय के पीछे दीवार में नकब लगाकर अंदर प्रवेश किया तथा काउंटर में रखा 30 हजार के साथ ही लैपटॉप, एटीएम कीबोर्ड, सीसीटीवी कैमरा आदि चुरा लिया। शुक्रवार को सुबह जब संचालक कार्यालय पहुंचे तो चोरी की घटना देख दंग रह गए। फ्रेंचाइजी संचालक विजय प्रताप यादव ने बताया कि चोरों ने कैश बॉक्स में रखे 50 हजार रुपये नगद, लैपटॉप व कुछ आवश्यक कागज चुरा ले गए और चोरों ने सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिए। इसके अलावा एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन एटीएम नही टूट पाया। संचालक की सूचना पर थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें