फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: न पुलिस का डर, न जिम्मेदारी का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए यातायात जागरूकता अभियान सिर्फ रैली और चौक-चौराहों पर चालान काटने तक ही सीमित है। वाहन सवार बेरोकटोक गलत दिशा से आ-जा रहे हैं। तीन सवारी व बिना हेलमेट पुलिस के सामने से ही गुजर रहे हैं। उन्हें न पुलिस का डर है और न ही यातायात नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी का अहसास है। ऐसे में सड़क हादसों को रोकना मुश्किल हो गया है। पुलिस का यातायात माह भी बेकार साबित हो रहा है। सड़क पर यातायात के नियमों को ताक पर रखकर चलने वालों को न अपनी परवाह है न ही दूसरों की जान की चिंता है।
विज्ञापन

ट्रैफिक सीओ गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि गलत दिशा, तीन सवारी, बिना हेलमेट के चलने वाले वाहन चालकों को समझाया जाता है। चालान भी किया जाता है। इसके बाद भी लोग मनमानी करते हैं। ऐसे रवैये से हादसों का खतरा बना रहता है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने से हादसे रोकने में दिक्कत होती है।
नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर वाहन चालक ओवरलोड वाहन दौड़ाते मिले। बाइकों पर ट्रिपलिंग दिखी। हेलमेट तो कुछ ही लोग लगाए थे। चार पहिया वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगी दिखी। जबकि शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस संग होमगार्ड चेकिंग करते नजर आए।
विज्ञापन

सीन-1
शहर के आर्य समाज रोड़ में बृहस्पतिवार को एक बाइक पर तीन सवारी जाते दिखे। इसमें एक महिला और दो पुरुष सवार शामिल थे। हद तो यह थी कि तीनों बाइक सवारों में कोई हेलमेट नहीं पहने था।
सीन-2
शहर के स्टेशन-चौक रोड पर पुलिस सुबह से रात तक मुस्तैद रहती है। यातायात माह के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस की मौजूदगी में तीन सवार बिना हेलमेट बाइक दौड़ते रहे। बावजूद इसके उन्हें न रोककर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया न ही नियमों का उल्लंघन करने से हादसे के बारे में नसीहत दी गई।
सीन-3
जनपद में हर दिन सड़क दुर्घटना में एक की मौत होती है। बावजूद इसके शहर में गलत दिशा में चलने का सिलसिला अब तक बंद नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को चित्तू पांडेय चौराहे पर बाइक सवार बिना हिचक गलत दिशा से गुजरे। उन्हें न हादसे का डर था और न चालान की चिंता थी।
000
वाहन चालकों के नियमों का पालन नहीं करने पर चालान किया जाता है। शहर में भ्रमण कर प्रत्येक दिन नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

-अरुण कुमार राय, एआरटीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें