फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पार्टी में मतभेद नहीं : रामगोविंद चौधरी

Sat, 04 Jul 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता दिखाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में कराए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जनपद में संगठन बहुत मजबूत है। यहां कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने संगठन की कार्यशैली की सराहना की। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कबीना मंत्री नारद राय ने कहा कि हमारे जिले का संगठन प्रदेश के सभी जिलों में प्रथम स्थान रखता है।

कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज खेत, खलिहान, गरीब, अगड़ा-पिछड़ा की खुशहाली के लिए सतत प्रयासरत हैं। जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने बताया कि सरकार के तीन वर्षों की कार्यकाल की बुकलेट पार्टी कार्यालय पर उपलब्ध है। बुकलेट को विधानसभावार मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा। इसके जरिये कार्यकर्ता सरकार के कार्यों को घर-घर तक बताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य नंदगोपाल गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, मनोज राजभर का स्वागत किया गया। बैठक में विधायक गोरख पासवान, डा. विश्राम यादव, शैलेश चौधरी, परमात्मानंद पांडेय, विनायक मौर्या, श्याम बहादुर सिंह, मदन राय, राजकुमार पांडेय, ध्रुव यादव, रंजना सिंह, मनोरमा सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, अजित यादव, हरेंद्र गोंड, सुभाष यादव, देवकुमार चौबे आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें