गुरू नानक देव के 551 वें प्रकाश पर्व पर नगर के गुरूद्वारा में शबद-कीर्तन करते सिख समुदाय के लोग।
- फोटो : BALLIA
फोबलिया। सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा प्रबन्ध कमेटी एवम संगत के सहयोग से चौक स्थित गुरुद्वारा साहिब में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के समापन हुआ। इस दौरान रागी जत्थों ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। बाद में श्रद्धालुओं ने गुरु का लंगर भी छका।
रात का दिवान रात 9 बजे सजने के बाद शब्द कीर्तन अरदास हुई, जिसमें संगत को गुरुनानक देव जी के उपदेश कर्म करो,अकाल पुरुष परम् पिता परमेश्वर का स्मरण का स्मरण करना एवम जो है उसे मिल बाँट कर खाने का ध्यान कराया गया।इसके पश्चात लंगर प्रसाद की सेवा के बाद गुरुपर्व समारोह का समापन हुआ। कमेटी के प्रधान सरदार देवेंदर सिंह चावला, जनरल सेक्रेटरी सरदार स्वर्ण सिंह तथा कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों द्वारा समूह साध संगत की सेवा की। इस अवसर पर कलगीधर सेवा सोसाइटी के प्रधान सरदार विशाल सिंह व जनरल सेक्रटरी सरदार विश्वजीत सिंह के देखरेख में सभी ने श्रद्धा पूर्वक लंगर की सेवा की।