फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1.25 करोड़ रुपये से गड्ढा मुक्त होगा एनएच-31

विज्ञापन
नरही क्षेत्र में जर्जर एनएच-31 सड़क।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गाजीपुर से बलिया होते हुए मांझी तक जाने वाले इस मार्ग को गड्ढामुक्त करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शासन से इसके लिए 1.25 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। सड़क पर गड्ढे भरने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पिचिंग कराई जा रही है। एनएच-31 गाजीपुर से बलिया होते हुए बिहार को जोड़ता है।
इस मार्ग से प्रतिदिन यात्री वाहनों के साथ तीन हजार से अधिक मालवाहक वाहन गुजरते हैं। सड़क खराब होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। शहर के कदम चौराहे से हल्दी तक कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। वहीं, बैरिया से मांझी घाट तक भी सड़क सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ती है। दोपहिया वाहन चालकों और रात में यात्रा करने वालों को अधिक परेशानी होती है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन दूसरी लेन में चले जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मरम्मत कार्य पूरा होने से आवागमन सुगम होने और वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें