फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की टीम 4-3 से रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। फुटबाल एसोसिएशन मनियर के तत्वावधान में मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे फुटबॉल चैलेंज कप प्रतियोगिता मैच के दूसरे दिन सोमवार को काठमांडू नेपाल व आरा बक्सर बिहार के बीच खेला गया। जिसमें पेनाल्टी शूट आउट में काठमांडू (नेपाल) की टीम 4-3 से विजयी रही। मैच का उद्घाटन कामरेड श्रीराम चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा किक मारकर खेल की शुरुआत की। इसके पूर्व शांति का प्रतीक राष्ट्र गान भी गाया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल से मन व बुद्धि दोनों का विकास होता है। कोई भी खेल द्वेष की भावना से नहीं बल्कि भाई चारे के रूप में खेलना चाहिए। मैच के दौरान खेल के निर्धारित समय तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दो-दो गोल मारकर मैच को बराबरी पर खड़ा कर दिया। पांच मिनट का अतिरिक्त समय दोनों टीमों के मिलने के बावजूद भी दोनों टीमें बराबरी पर ही रहीं। तत्पश्चात दोनों टीमों को पांच-पांच बाल पेनाल्टी शूट आउट के रूप में दिया गया। इसमें काठमांडू टीम के खिलाड़ी अमर चौधरी, चेतन, जीवन व अर्जुन मिलकर चार गोल मारे। वहीं आरा बक्सर बिहार के टीम के खिलाड़ी रिषभ, अरमान व बुकरान मिलकर तीन गोल मे ही सिमट गए। इस तरह से काठमांडू नेपाल की टीम पेनाल्टी शूट आउट में 4-3 से विजयी रही। मैच के दौरान रेफरी की भूमिका जमाल अख्तर, विरेंद्र सिंह अकेला, नसीर अहमद, अनिल कुमार ने निभाई। वहीं उद्घोषक राजू सिंह एवं तनवीर अहमद रहे। मैच के संयोजक अमित कुमार सिंह रिंकू ने आए हुए अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया। इस मौके पर कामरेड मुनि सिंह, वशिष्ठ राजभर, जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव, सत्यदेव सिंह, नशरूल्लाह, नसीम भाई, मन्टू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें