फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गाली देने से मना करने पर चाकू से किया वार, खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया युवक

Sun, 04 May 2025 12:25 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में दरवाजे पर बैठे एक युवक को पड़ोसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गाली देने से मना करने पर उसने वार किया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
घायल का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया गांव में दरवाजे पर बैठे एक युवक को पड़ोसी युवक ने चाकू से हमला कर लहलुहान कर दिया। गम्भीर रूप से घायल युवक वहीं गिर पड़ा, परिजन जबतक कुछ समझते आरोपी भाग निकला। परिजनों ने उपचार के लिए घायल को सीएचसी सीयर पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद भर्ती कर लिया। 

विज्ञापन


ये है मामला
गुलौरा मठिया गांव निवासी राजू राजभर शाम को दरवाजे पर बैठकर लिट्टी बना रहे थे। उसी दौरान उनका पड़ोसी लाल मोहन राजभर दरवाजे पर आकर गाली देने लगा, विरोध करने पर चाकू से सीने पर चार वार कर भाग निकला। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: लापरवाही पड़ी भारी, पोर्टल पर विवरण अपलोड न करने पर डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ राजू अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर घटना की जांच पड़ताल कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई। घायल को परिजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर आ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें