फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस की लापरवाही, पिकेट के सामने मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। स्थानीय चट्टी पर सोमवार की देर शाम हुए गोलीकांड को लेकर मंगलवार को डीआईजी सुनील कुमार सिंह हल्दी थाने पहुंचे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। घटना के 50 घंटे बाद भी आयुष सिंह के शरीर से गोली नहीं निकाली जा सकी है।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में सोमवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आपसी विवाद के दौरान आयुष सिंह (18) पुत्र अभिमन्यु सिंह को गोली मार दी गई थी। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वहां आयुष का इलाज चल रहा है। हालांकि गोली अभी निकली नहीं है। आयुष के पिता अभिमन्यु सिंह की तहरीर पर हल्दी गांव के आशीष सिंह, आदित्य सिंह, अतुल सिंह और सुल्तानपुर के शिवम सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने अतुल सिंह और शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। पहले दिन पुलिस पिकेट से महज 50 मीटर की दूरी पर विवाद हुआ, दूसरे दिन पुलिस पिकेट के सामने गोली मारी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें