फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लूट के मामले को चोरी दिखाने में बैरिया एसओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/बैरिया। भिखाछपरा नई बस्ती (मुज के डेरा) गांव में 8 फरवरी की रात मोतीलाल गोड़ के घर हुई लूट के मामले को चोरी की घटना बताने के मामले में बैरिया थाना प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उनसे लूट के संबंध में बारीकी से पूछताछ की। घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी विपिन सिंह को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले ही उनका स्थानांतरण यहां से चितबड़ागांव थाने पर किया गया था।
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पीड़ितों को भरोसा दिया कि उनके साथ न्याय होगा। सभी अपराधी पकड़े जाएंगे। लूट का माल भी बरामद किया जाएगा। डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो.फहीम कुरैशी के अलावा बैरिया थाने की पूरी फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन

वहीं, लूट की घटना के बाद पीड़ित परिवार अब भी दहशत में है। उन्हें डर है की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराधी कहीं पुनः धावा बोलकर उनके परिवार को नुकसान न पहुंचा दें।
आरोपियों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन लूट लिए थे। दो महिलाओं और एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की थी। महिला से रेप करने और उसके 8 वर्षीय पुत्र की हत्या करने की धमकी देकर चुप करा कर मनमानी की थी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर में बदलवा कर चोरी की घटना दर्ज कर अपना कार्य समाप्त कर लिया था।
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर डीआईजी भीखाछपरा पहुंचे थे। डीआईजी के पेच कसने के बाद पूरा महकमा हरकत में आ गया। एएसपी कृपाशंकर थाने में कैंप किए हुए हैं। मामले की जांच के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें