फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगल्स में नीरज, दीपक अव्वल

Thu, 01 Jan 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर स्टेशन के सामने स्थित प्रांगण में चल रहे सातवीं ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता में बुधवार की रात सीनियर सिंगल्स का फाइनल मुकाबला आजमगढ़ के नीरज और दिव्यांश के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें नीरज ने दिव्यांश को 25-23 से पराजित किया। जूनियर सिंगल्स के फाइनल में देवस्थली के दीपक ने चिलकहर के अंकित को 23-20 से पराजित किया।

सीनियर डबल्स फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और बलिया के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ के नीरज-आरूस की जोड़ी ने बलिया के विकास माहेश्वरी-डा. भटनागर की जोड़ी को 15-9 और 15-11 से परास्त कर शील्ड पर कब्जा किया।

क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मीशंकर सिंह और रसड़ा सीओ कृष्णकांत सिंह ने संयुक्त रूप से विजेताआें को ट्राफी और शील्ड के साथ ही 2100 रुपये का पुरस्कार दिया।

  इस मौके पर सूर्यनाथ पांडेय, राजेंद्र मिश्रा, सोनू सिंह, अजय यादव, मिथिलेश पांडेय, पिंटू   गुप्ता, दिलीप गुप्ता, शकील अहमद, विवेक, शैलेंद्र, सूर्यनाथ पांडेय मौजूद रहे। मैच का संचालन आयोजन सचिव अमित पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें