रेवती क्षेत्र पीडी इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा करते 93 यूपी एनस?
- फोटो : BALLIA
बलिया में 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीएस मलिक के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु 45 दिनों के जनजागरण अभियान का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान कैडेटों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के बैंको व ग्राहक सेवा केंद्रों पर जरूरतमंद लोगों को मॉस्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया।
इसके अलावा ब्लड की कमी को पूरा भी कराया। जन जागरण अभियान कार्यक्रम के लिए कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीएस मलिक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल एसएन राय, एनसीसी अधिकारी, पीआईए स्टॉफ, एनसीसी कैडेटों को बधाई दी गई।