फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवानगर ने फिर मारी बाजी, 104 अंकों के साथ पहले सीयर भी पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। विकास विभाग की सितंबर की रैंकिंग में नवानगर ब्लॉक ने एक बार फिर बाजी मारी। 104 अंकों के साथ सीयर भी पहले स्थान पर रहा। वहीं, पंदह ब्लॉक की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। जून में तीसरे स्थान पर रहा पंदह ब्लॉक सितंबर में बारहवें पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड बताते हैं कि नवानगर जून में दूसरे स्थान पर था, जबकि जुलाई, अगस्त और सितंबर में लगातार पहले स्थान पर बना है। सीयर ब्लॉक को भी 104 अंक प्राप्त हुए हैं। वह भी शीर्ष स्थान पर है। इसके अलावा बेलहरी ब्लॉक की प्रगति भी काफी अच्छी रही। बीते महीने 16वें स्थान पर रहा यह ब्लॉक इस बार 11 स्थान छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंच गया है। अधिकारियों की सक्रियता, ग्राम पंचायतों की जवाबदेही और समय से फीडिंग के चलते रैंकिंग में सुधार आया है।

उधर पंदह ब्लॉक की लगातार गिरती रैंकिंग ने सबको चौंकाया है। अगस्त में जहां यह 13वें स्थान पर था। वहीं सितंबर में मामूली सुधार के बावजूद यह बारहवें पायदान पर ही अटका रहा। सूत्रों के अनुसार कई योजनाओं में रिपोर्टिंग देरी से की गई, जिससे अंक कटे। मनियर और रसड़ा ने 102-102 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। बेलहरी और दुबेछपरा 100-100 अंक के साथ टॉप-5 में शामिल रहे।
विज्ञापन


-

संबंधित पंचायत अधिकारियों की गांवों में नियमित रूप से पहुंचने, योजनाओं को धरातल पर उतारने सहित विभिन्न कार्यक्रमों को ससमय पूरा करने की वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई है। पूरी टीम का संयुक्त प्रयास रंग लाया। -विनोद कुमार बिंद, बीडीओ (नवानगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें